भारतीय जनता पार्टी आजादनगर मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद एवं मंडल पदाधिकारियों के सर्व सहमति से भारतीय जनता पार्टी आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के द्वारा मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलावर खान जी को मनोनीत कर पदभार दिया गया।
आज़ादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने कहा कि नए पदाधिकारियों के आने से संगठन में और मजबूती आएगी तथा कार्यों को सुचारू रूप से करने में सहायता मिलेगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसर्रत खातून, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, राजू ,महबूब अंसारी, मोहम्मद सैफ, हिना खान, अफजल खान, जहांगीर अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे,
