जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गोलचक्कर के समीप बीते तीन अगस्त को सड़क दुर्घटना में मृत मोहम्मद इस्लाम की मौत के बाद बस्तीवासियों ने मानगो थाना के समीप सड़क जाम किया था

उस वक्त पुलिस ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना की बात कही थी. और जांच कर दोषी वाहन को ढूंढकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था. घटना के तीन महीने बाद थाना की ओर से सड़क जाम में शामिल लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है. इसको लेकर बुधवार को परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे और बताया कि सड़क दुर्घटना अज्ञात वाहन से नहीं बल्कि पीसीआर वैन से हुई थी. इसकी जानकारी पूर्व में उपायुक्त को दी गई थी, उपायुक्त ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया था. साथ ही सड़क जाम करनेवालों के खिलाफ केस नहीं करने का आश्वासन दिया गया था. मगर पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. यहां तक कि उन्हें कोर्ट से जमानत लेने का दबाव बनाया जा रहा है. परिजनों ने पुनः इंसाफ की गुहार लगाई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *