जमशेदपुर मे इनर व्हील क्लब और मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान मे बिस्टुपुर पोस्टल पार्क से कैंसर मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई

जो पुरे इलाके मे घूम घूम कर लोगों को कैंसर मुक्त रहने के प्रति जागरूक करते नजर आई, इस रैली मे विभिन्न स्कूली छात्र, एन. सी. सी कैडेट्स समेत कई चिकित्सक एवं समाजसेवी शामिल हुए, रैली के माध्यम से कैंसर से बचने के तरीके बताये गए, इस दौरान मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की निदेशक डॉ सुजाता मित्रा ने बताया की कैंसर से बचे रहना ही इसका निवारण है, और इसी के प्रति लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, खासकर तम्बाकू सेवन से दूर रहने का सन्देश लोगों को दिया जा रहा है ताकि कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी से सभी सुरक्षित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *