चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)सोहराई एवं बांदना पर्व मनाने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन सपरिवार कल अपने ननिहाल आ रहे है साथ में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सपरिवार चांडिल के धातकीडीह आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, एसडीओ रंजीत लोहरा, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। चांडिल के धातकीडीह में होने वाले खुटांन पर्व का सीएम ढोल नगाड़ों के साथ आनंद लेंगे एवं अपने ननिहाल में लजीज व्यंजन गुड पीठा का भी आनंद लेंगे। इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे। सुखराम हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया राज्य के सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से ननिहाल आएंगे जिला प्रशासन हेलीपैड एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान चांडिल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।