बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पोस्तो नगर की रहने वाली बबीता देवी की मासूम बच्ची सरिता देवी पर 20 अक्टूबर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई है। बबीता देवी की बेटी स्कूल गई थी। तभी एक व्यक्ति बब्लू महतो, और उसकी पत्नी बब्ती देवी आई। उसने सरिता देवी पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। सरिता देवी भाग कर अपने स्कूल में चली गई। उसने आकर अपनी मां बबीता देवी को सारा मामला बताया। बबीता देवी ने बताया कि बागबेड़ा थाने में शिकायत के बाद भी अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बबीता देवी ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस आ कर मामले की एसएसपी से शिकायत की है। बबीता देवी ने बताया कि आरोपी महिला बबिता देवी और पुरुष बब्लू महतो गांजा बेचने का काम करते हैं। यह दोनों पहले उसके घर में किराए पर रहते थे। किराया नहीं देते थे। यहीं से दोनों गांजा बेचते थे। इसकी जानकारी होने पर बबीता देवी ने उनको घर से निकाल दिया था। इसके बाद बबलू महतो, बबीता देवी और एक अप्पा राजू नामक युवक ने राड से मारकर बबीता देवी को घायल कर दिया था। बाद में बेटी को जलाने का प्रयास किया। बबीता देवी की मांग है कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करे।