हरमू मैदान में 18 अक्टूबर को आयोजित होगा पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह, पूर्वी सिंहभूम से भी जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि

रांची के हरमू मैदान में भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। यह सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को होगा। पूर्वी सिंहभूम से भी इस समारोह में शामिल होने पंचायत प्रतिनिधि जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए साकची स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी पहुंचे और उन्होंने बैठक कर समारोह की तैयारी का जायजा लिया। इस बैठक में जिला परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, के अलावा भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़े लोगों ने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा नेताओं ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समेत लगभग 9000 पदों पर चुनाव हुए थे। इसमें से साढ़े चार हजार से अधिक पदों पर भाजपाई जीते हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के साथ ही उनके कार्य करने को लेकर टिप्स भी दिए जाएंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *