भ्रस्टाचार के खिलाफ आगामी 11 अक्टूबर को राजधानी रांची मे भ्रस्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मलेन का आयोजन कर रहे हैँ, जिसमे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. ये प्रतिनिधि वैसे होंगे जो भ्रस्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने को सदैव तत्पर रहते है, इसकी जानकारी विधायक सरयू राय ने एक वार्ता के दौरान दी, उन्होंने कहा था की देश मे ज़ब इससे पूर्व भी भ्रस्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुए है और सत्ता परिवर्तन भी हुआ है, और आज राज्य मे भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है, और इसके खिलाफ एक बार फिर आंदोलन की जरुरत है, जिसको लेकर इस सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का पूर्व मे रेजिस्ट्रेशन किया जायेगा, विधायक सरयू राय ने कहा की भीड़ जुटाना उनका उद्देश्य नहीं है बल्कि भ्रस्टाचार को समाप्त करना ही उनका लक्ष्य है.