विस्थापित परिवारों के बीच हरेलाल महतो ने बांटे राशन सामग्री।

Spread the love

सरायकेला।(जगन्नाथ चटर्जी)चांडिल डैम के जलमग्न विस्थापित गांव में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो द्वारा लगातार राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। हरेलाल महतो द्वारा निजी स्तर से पीड़ित विस्थापित परिवारों को चावल, दाल, आलू, प्याज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विस्थापितों को काफी राहत मिल रही हैं। गुरुवार को नीमडीह प्रखंड के गुंडा गांव के टोला हुंडरूडीह के पीड़ित परिवारों से आजसू नेता हरेलाल महतो ने मुलाकात की। इस दौरान विस्थापितों का ढांढस बंधाया और उनके बीच राशन सामग्री वितरण किया।
इस मौके पर उप मुखिया विश्देव महतो, गौरी सिंह, सकल देव महतो, कार्तिक कालिंदी, बासु महतो, जितेंद्र सिंह, लखिकांत महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *