चांडिल डैम का 1 गेट आज रात 10 बजे खोला गया, कल 2 और गेट खोले जाने की सूचना,जिला उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने का जारी किया गया

Spread the love

चांडिल डैम का 1 गेट आज रात 10 बजे खोला गया, कल 2 और गेट खोले जाने की सूचना,जिला उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने का जारी किया गया निर्देश, माइकिंग कराने तथा आश्रय स्थलों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु किया गया निदेशित*


चांडिल डैम का 1 गेट आज रात में 10 बजे खोला गया है वहीं कल सुबह 8 बजे 2 और गेट खोले जाने की सूचना है। जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर के बीडीओ व सीओ तथा मानगो सीओ को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। जिला उपायुक्त ने कहा कि आज रात में चांडिल डैम के 1 गेट खोले जाने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी हालांकि सुबह में 2 और गेट खोले जाने पर नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है जिससे मानगो, जेएनएसी के निचले इलाकों वाले पोषक क्षेत्र, भुइयांडीह व नदी किनारे के अन्य इलाकों में नदी का पानी घूसने की संभावना बनी रहेगी। जिला उपायुक्त द्वारा उपर्युक्त सभी पदाधिकारियों को पूरी टीम के साथ तैयार रहते हुए निचले इलाकों में माइकिंग कराने तथा आश्रय स्थलों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिये गए हैं। जन साधारण से अपील है कि नदी के निचले इलाकों में नहीं जाएं तथा सुरक्षित ऊंचे स्थानों में आश्रय लें, साथ ही जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें ताकि जानमाल की हानि नहीं हो।

*आकस्मिक स्थिति में कॉल करें-*


जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, विशेष पदाधिकारी- 8521658925

मानगो नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी- 9572170182

अंचल अधिकारी, जमशेदपुर सदर- 9471728344

प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर- 8340363635

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम- 0657-2431002

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *