जमशेदपुर साकची के रामलीला मैदान से जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की ओर से अतिक्रमण हटाया गया

जमशेदपुर साकची के रामलीला मैदान से जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की ओर से अतिक्रमण हटाया गया जानकारी के लिए बतादूं कि रामलीला मैदान वहां स्थानीय लोगों द्वारा मवेशियों को बांधकर अतिक्रमण किया गया था भारी संख्या में यहां पर मवेशियों को बांधकर खटाल चलाया जा रहा था जिसे जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया और सभी को हिदायत दी गई थी कि मैदान में अपने मवेशियों को ना बांधे और इधर-उधर खुला ना छोड़े क्योंकि मवेशी सड़कों पर बैठ जाते हैं या सड़कों पर झुंड बनाकर खड़े रहते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है इसी को देखते हुए खटाल मालिकों को एक हिदायत दी गई है की मैदान अथवा खुले में अपने अपने मवेशियों को ना छोड़े जिससे साकची बाजार मे जाम की स्थिति बन जाती है आज जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी और वहां के कर्मी रामलीला मैदान पहुंचकर मवेशियों के मालिकों को समझा-बुझाकर के छोड़ दिया गया वही रामलीला मैदान में लगे अवैध होर्डिंग पर लगाने वालों को जुर्माना भी वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *