जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में नदी किनारे अज्ञात महिला का शव



बरामद आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर यीशु भवन के पीछे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पंप हाउस के पास नदी किनारे एक युवती का शव मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव यहां फेंका है। शव काफी सड़ा गला है। शव पर ग्रैजुएट कॉलेज का यूनिफॉर्म है। और ग्रेजुएट कॉलेज का लोगो लगा हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव ग्रेजुएट कालेज की छात्रा का हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की रात लगभग 7 बजे शव को देखा। नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग शव देखने को जुट गए। घटना की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को भी दी गई। आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है महिला कहां की रहने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *