खरसावां प्रखंड अंतर्गत गितिलता गांव के समीप एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी पर सवार 14 वर्षीय विमल महतो नामक बालक की दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात जोजोकुड़मा गांव से बराती मोलाडीह गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच पिक अप मैक्स गितिलता गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गाड़ी में सवार जोजोकुड़मा गांव निवासी विमल महतो 14 वर्षीय बालक की गाड़ी में दबने से मौत हो गई। वही अन्य 8 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को खरसावां अस्पताल लाया गया। वही विमल महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला और रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही शव को पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।