जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल मे एक बार फिर से मरीज परेशान है, एमजीएम अस्पताल के रेजिडेंट ओर प्रशिक्षित डाक्टरों ने आज से दो दिनों के लिए अपने आप को कार्य से अलग कर लिया है

जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल मे एक बार फिर से मरीज परेशान है, एमजीएम अस्पताल के रेजिडेंट ओर प्रशिक्षित डाक्टरों ने आज से दो दिनों के लिए अपने आप को कार्य से अलग कर लिया है.

बता दें की ये तमाम डाक्टर वेतन नहीं मिलने से नाराज है, विगत पांच महीनों से डाक्टरों को वेतन नहीं मिला है, ऐसे मे पूर्व से ही ये सभी आंदोलित हैँ, वैसे 17 जून को भी इनके द्वारा हड़ताल किया गया था, ओर उसी दिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इन्हे आश्वाशन दिया था की 10 दिनों के भीतर इनके वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा, लेकिन समय सीमा के उपरांत भी इनका वेतन निर्गत नहीं किया गया, फलस्वरूप इन्होने सोमवार से फिर से दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की ओर ओपीडी एवं इंडोर की सेवाओं को ठप्प कर दिया है, ऐसे मे तमाम मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *