जमशेदपुर: 4 से 5 बदमाशों ने की युवक की पिटाई कर सिगरेट से जलाया हाथ, घायल पहुंचा एमजीएम

जमशेदपुर: 4 से 5 बदमाशों ने मिलकर कर दी युवक की पिटाई, घायल युवक इलाज करवाने पहुंचा एमजीएम अस्पताल। घटना के संबंध में बताया गया कि युवक का नाम मोहित कुमार है और वह कदमा ब्लॉक नंबर 1 का रहने वाला है आज वह टेंपो से साकची से मानगो जा रहा था उसी दौरान चार से पांच बदमाशों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, इतना ही नहीं बदमाशों ने उसकी हाथ सिगरेट से जला दि। घायल युवक इलाज करवाने एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां से इलाज करवाने के बाद उसने साकची थाना में शिकायत किया है। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *