आज पटना मे भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ
की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें देश के कई राज्यों के WFFI के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
डॉक्टर अनिल सुलभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति बनाने की प्रक्रिया शुरु हुई जिसमे सभी ने डॉ अनिल सुलभ को ही अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई साथ ही उनको ही सभी कार्यकारिणी समिति के सदस्यो को बनाने का अधिकार सौपा गया। सभी ने डॉ अनिल के नेतृत्व में देश मे स्कूल स्तर से सीनियर राष्ट्रीय स्तर पर बालिका व महिला फुटबॉल के विकास मे भागीदारी में बढ़ चढ़ कर सहयोग का वादा किया।
सभी को जल्द से जल्द जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगितओ के आयोजन करने का सुझाव दिया गया।
जमशेदपुर झारखंड के रौनक अली को फिर से संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी और झारखंड राज्य समिति का महासचिव बनाया गया।
वहीं निक्सन कुमार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रुप मे नामित किया गया है और झारखंड राज्य समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कृष्णा सिंह,नरसिंह यादव, साबिर अली,अशोक राव,प्रदीप उस्ताद,भुवनेश्वर,अरविंद पासवान, पूनम सिंह,संगीता सिंह,मधुलिका, शमीम आरा,दीपा भारती, विशिष्ट अतिथि में सरदार जोगिंदर सिंह,श्रीमति अपरना बहुरानी समेत अन्य लोग शामिल थे।