जमशेदपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन के बाद नगर निगम ने चलाया छापेमारी अभियान

Spread the love

जमशेदपुर: देशभर में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के 19 आइटम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके बाद सरकार और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बाजारों दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम का इस्तेमाल ना हो। इनके बनाने और बेचने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में लोगों के बीच अलग-अलग जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं। जमशेदपुर नगर निगम ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 1 जुलाई से नगर निगम सभी अलग-अलग जोन में जाकर बाजार और दुकानों में छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम को जब्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *