जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल मे बीते दिनों सोनारी निवासी राज महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कार ली, उनके परिजनों एवं बस्तीवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल मे बीते दिनों सोनारी निवासी राज महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कार ली, उनके परिजनों एवं बस्तीवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

बता दें की राज महतो नामक व्यक्ति जो सोनारी क्षेत्र के निवासी थे और उनके बेटे का इलाज एमजीएम अस्पताल मे चल रहा था, लगभग 15 दिनों से ज्यादा वक्त से बच्चा अस्पताल मे ही भर्ती था, अचानक बुधवार रात को बच्चे के पिता राज महतो ने अस्पताल मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके परिजन एवं बस्तीवासियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *