गम्हरिया के केपीएस स्कुल के समीप बेलगाम टेलर गाड़ी ने साइकिल सवार को कुचला दर्दनाक मौत

गम्हरिया थाना अंतर्गत केपीएस स्कूल के समीप टेलर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार साइकिल सवार गम्हरिया से होते हुए उषा मोड़ ड्यूटी के लिए आरहा था वही बेलगाम टेलक गाड़ी कांड्रा की तरफ से आरही थी जैसे ही टेलर गाड़ी केपीएस स्कूल के समीप पहुंची की सर्विस रोड से आ रहे साइकिल सवार को कुचल दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेलर गाड़ी की गति तीर्व थी और चालक अपना नियंत्रण खो दिया सड़क से दूसरे छोर पर टेलर गाड़ी ने गढ़वाल को तोड़ती हुई सर्विस रोड की तरफ घूम गया और साइकिल सवार को कुचल दिया । मृतक का नाम कृषणा बेहरा उम्र 40 वर्ष है जो गम्हरिया स्टेशन का रहने वाला था उनकी पत्नी का नाम शेफ़ाली बेहरा है इस दर्द नाक घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है । घटना के बाद टेलर का चालक भागते बना घटना की जानकारी मिलते गम्हरिया थाना घटना स्थल पे पहुँची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *