जमशेदपुर: बढ़ते गर्मी के साथ अस्पतालों में बढ़ रहे डिहाइड्रेशन और बदन दर्द के मरीज, सुनिए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने लोगों से क्या अपील की है

जमशेदपुर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है अप्रैल माह के पहले सप्ताह में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है ऐसे में बढ़ते तापमान की गर्मी से आम जनता बेहाल हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। खास महल स्थित सदर अस्पताल में आम दिन की अपेक्षा इन दिनों लू लगने वाले डिहाइड्रेशन, बदन दर्द के मरीज ज़्यादा देखे जा रहे हैं।
गर्मी में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कई सुझाव दिया है। सदर अस्पताल के डॉक्टर भोगेन हेम्ब्रम ने बताया कि आम जनता को पानी का सेवन ज़्यादा करना है ओआरएस या मौसमी फल का जूस का सेवन करने के अलावा नियमित रूप से भोजन करना है, बाज़ार की चीजों को खाने से परहेज करें।डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचे बासी खाना ना खाएं। वहीं गर्भवती महिला छोटे बच्चे और बुजुर्गों को ज़्यादा सावधानी बरतने को कहा है।गर्मी में दही डाभ का पानी निम्बू पानी का इस्तेमाल करे। सूती कपड़ा पहने और बेवजह बाहर ना निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *