जमशेदपुर:सियाल गिरोह के सन्नी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, पुलिस पर पिटाई करने का आरोप, पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया सन्नी



जमशेदपुर के सोनारी में रोहित पासवान हत्याकांड मामले में फरार चल रहे सियाल गिरोह के सन्नी कर्मकार को पकड़ने गई सोनारी पुलिस पर बस्ती के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव में खुद को बचाते हुए पुलिस तीतर बितर हो गई. इसी का फायदा उठाते हुए सन्नी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. इधर पुलिस ने भी बस्ती के शंभू कर्मकार की पिटाई कर दी जिससे शंभू घायल हो गया. घायल अवस्था में ही शंभू को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. शंभू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शंभू की बेरहमी से पिटाई की है. वहीं सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने पथराव और पिटाई के आरोप से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सन्नी कर्मकार अपने घर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची. पुलिस उसे गिरफ्तार कर ला ही रही थी कि बस्ती के लोगों ने पुलिस का विरोध कर कर दिया. जिसके बाद सन्नी मौका पाकर फरार हो गया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इधर घायल के परिजनों ने बताया कि पुलिस सन्नी को पकड़ने गई थी. इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और फरार हो गए. इसको लेकर पुलिस शंभू की पिटाई करने लगी. बता दे कि 21 दिसंबर कि रात को रूपनगर के पास रोहित पासवान की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *