खोकरो गांव में उत्साह के साथ मनाया गया बाहा पर्व (सरहुल)

Spread the love

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत खोकरो गांव में बाहा पर्व(सरहुल) धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं सर्वप्रथम गांव में आदिवासी संथाल समाज के सभी ग्रामीण खोकरो गांव के जाहेर स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति रिवाज अनुसार पूजा-अर्चना की गई,वहीं गांव के नाइके बाबा द्वारा प्रकति की पूजा कर गांव में सुख शांति की कामना की,वहीं ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने खेत मे फसल उपजाने के पहले अपने ईस्ट देवता यानी जाहेर स्थान में पेड़ पौधों को पूजते है। अपने ईस्ट देवता को प्रशन्न करते है ताकि गाँव मे किसी प्रकार का संकट ना आये और खेत में अच्छी फसल की उपज हो। वहीं पूजा अर्चना के बाद गांव के सभी महिला पुरुष एक ताल में मादल की थाप पर थिरकते ,नृत्य करते गांव के नायके बाबा के घर पहुंचे।वहीं पूरे गांव में बाहा पर्व का उत्साह देखा गया।सभी खुशी खुशी एक दूसरे के हाथ पे हाथ धरे नृत्य करते नजर आए। इस मौके पर ग्राम प्रधान साहेब राम हांसदा,नाइके बाबा चन्द्र मोहन हांसदा,नारायण टुडु,रामाय हांसदा,रधुनाथ हांसदा,रधुनाथ टुडु,सुधीर मुर्मू,विक्रम मुर्मू,चुनु राम मुर्मू, सुराय हांसदा,लखन सोरेन,जयराम टुडु,विश्वनाथ हांसदा,समीर मुर्मू आदि मौजूद थे।
*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *