आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने राज्य में चल रहे भाषा विवाद पर भाजपा के नेताओं पर कसा तंज

Spread the love

आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने राज्य में चल रहे भाषा विवाद पर भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है, भाषाओं से भाजपा का कोई लेना देना नही है, वहीं उन्होंने राज्य के मुखिया से हिंदी भाषा को चयन आयोग में जगह देने की मांग भी की है।

बातचीत के क्रम में डॉ अजय कुमार ने कहा कि जितने भी क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर किया गया है जिसमे भोजपुरी, अंगिका, मैथली आदि शामिल है उन सबकी लिपि हिंदी है इस कारण से कांग्रेस पार्टी लगातार मुख्यमंत्री से हिंदी भाषा को चयन आयोग में शामिल करने की मांग कर रही है , वहीं इन्होंने कहा कि भाजपा केवल भाषा विवाद पर घड़ियाली आंसू बहा रही है, जब पिछली बार भाजपा की सरकार थी और उससे पूर्व भी राज्य गठन से लेकर 18 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही है तो उन्होंने एक भी क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति नही की न ही इसके लिए स्कूलों में कोई प्रावधान लाया, भाजपा केवल भाषा के विवाद को आगे कर राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *