रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू
मंगलवार शाम रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार बुंडू पहुंच अनशनकारियों से वार्ता की। समझौते के बाद सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं बुंडू एसडीओ अजय साव ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। समझौते के अनुसार सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से बुंडू रेफरल अस्पताल के लिए एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति आगामी छः माह के लिए कर दी। बुधवार से ही बुंडू रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जर्जर डॉक्टर आवास और अस्पताल भवन के नवनिर्माण का प्रोपजल सिविल सर्जन द्वारा सरकार को भेज दिया गया। एक माह के अंदर बुंडू के लिए एक एंबुलेंस देने का अश्वासन सिविल सर्जन ने दिया। सिविल सर्जन ने कहा की बुंडू अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए उपकरण उपलब्ध है, उसे भी चालू किया जाएगा। मौके पर बुंडू एसडीओ अजय साव ने कहा कि आवास व्यवस्था होने तक डॉक्टर बुंडू अनुमंडल परिसर स्थित आवासों में रह सकते हैं। लगभग सभी मांगे मान लिए जाने के बाद अनशन के दूसरे दिन मंगलवार शाम लगभग 7.45बजे अनशन समाप्त हो गया। अनशन को आम लोगों का भी भरपुर सर्मथन प्राप्त हुआ।