बुलबुल जंगल में नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट होने से दूसरे दिन भी एक कोबरा जवान हुए घायल, घायल अवस्था में इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से ले जाया गया रांची

Spread the love




लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में आज शनिवार को दोपहर 3 बजे नक्सलियों के विरुद्ध छापामारी और सर्च अभियान के दौरान प्रेसर बम के चपेट में आने से कोबरा का जवान तौमिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जवान को हेलीकॉप्टर से रांची इलाज के लिए ले जाया गया। दूसरे दिन भी आईईडी ब्लास्ट होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। वही घायल जवान की सूचना पर लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंची जहा मीडिया को देख चुपी साध ली, वही पूरे मामले पर लोहरदगा एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने बताया की बुलबुल के जंगल में आज आईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गए थे जिनका इलाज के लिए लोहरदगा लाने वाले थे लेकिन उसे अब रांची ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *