खरसावां में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

खरसावां पथ निरीक्षण भवन में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन करता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, लालसिंह सोय, प्रशांत महतो, होपना सोरेन, विश्वजीत प्रधान, राउतु हाईबुरू,बबलु पुरती,ज्ञानी साहु, परेश कुमार प्रधान, दुर्योधन प्रमाणिक, लादूराम हेंब्रम, भूपेंद्र सिंहदेव, आकाश तापे समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *