जमशेदपुर: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं. जमशेदपुर के साकची स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया, और उनके बताए आदर्शो पर चलने का प्रण लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया, कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रेरणा स्रोत हैं. आज के दिन पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेते हैं. साथ ही आज के दिन को पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं. इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *