कुचाई के पोड़ाडीह गांव में मनीईकीर मां पाउड़ी ट्रस्ट की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चाईबासा के संजीव नेत्रालय से आए चिकित्सकों ने मरीजों के नेत्रों की जांच की। इस शिविर में लगभग 80 लोगों ने जांच कराया। जिसमें 30 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले हैं। वहीं 1 फरवरी को चाईबासा में इन मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मुन्ना सोय ने बताया कि मनीईकीर मां पाउड़ी ट्रस्ट हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जहां भी हमारा यूनिट है। वहां के आसपास के लोगों की भलाई के लिए जन कल्याणकारी कार्यक्रम चलाया जाते हैं। उसी दिशा में यह एक छोटा सा प्रयास है। और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम प्रखंड के कई पंचायतों में भी चलाया जाएगा। मौके पर गारदी सोय, विक्रांत गोप, एडवर्ड सिंह मुंडा,बुधराम सोय, रघु सोय सुमित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।