आज दिनांक 30/1/2022को दिशोम जाहेर करनडीह में जाहेर थान कमिटी के तीन वर्षीय आम सभा श्री सी आर माझी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को शुरुआत करते हुए सबसे पहले महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष श्री सी आर माझी ने कहा कि जाहेर थान में पुजा पाठ के आलावे शिक्षा के विकास एवं संस्कृतिक कार्यक्रम तथा संताली साहित्य के उन्नति एवं सामाजिक कार्यों का निर्वाह किया जाता है। इसके बाद जाहेर थान कमिटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्याकरीणी सदस्यों के नाम इस प्रकार है चेयरमैन माझी युबराज टुडु, अध्यक्ष-श्री सी आर माझी,वरीय उपाध्यक्ष- अधिवक्ता गणेश टुडु, उपाध्यक्ष- छुटाई सोरेन, उपाध्यक्ष कुशल हांसदा , महासचिव – बुढान माझी, सचिव- रवीन्द्र नाथ मुर्मू, सहसचिव- वीरप्राताप मुर्मू, सहसचिव- निशोन हेम्बरम, कोषाध्यक्ष- बाबुराम सोरेन, सहायक कोषाध्यक्ष- दिनेश सोरेन, कार्यकारिणी सदस्य- रामचन्द्र मुर्मू, समरेंद्र मार्डी, करण सोरेन, जोबा मुर्मू, सरोजिनी हांसदा, ताला टुडू, उपेन्द्र मुर्मू, पिताम्बर हांसदा, करना मुर्मू, डोमान टुडू। अन्त में निसोन हेम्बरम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।