चाण्डिल।चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत आसनबनी पंचायत क्षेत्र के दलमा तराई में बसे बाँसराखा गाँव के बिरहोड़ परिवारों के बीच रविवार को झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव सह झामुमों नेता शैलेंद्र कुमार मैथी पहुंचे तथा आदिम जनजाति बिरहोड़ परिवार के लोगों की समस्याओं को सुने।वहीं मैथी ने आदिम जनजाति बिरहोड़ लोगों की हर समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का भरोसा दिया।एवं आदिम जनजाति बिरहोड़ की समस्याओं को त्वरित समाधान करने का भी भरोसा दिया।इसी क्रम में बढ़ती हुई कनकनी ढंड को देखते हुये झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव सह झामुमों नेता शैलेन्द्र कुमार मैथी ने आदिम जनजाति बिरहोड़ परिवारों के असहाय वृद्ध महिलाएं असहाय पुरूष बुजुर्ग महिलाएं एवं जरूरतमंद आदिम जनजाति बिरहोड़ परिवार के लोगों के बीच करीब एक सौ कंबल वितरण किया।मौके पर शैलेन्द्र कुमार मैथी ने कहा राज्य के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की किरनें पहुँचाने का झारखंड सरकार की लक्ष्य है।मौके पर श्रमिक संघ के प्रभारी अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मुण्डा सोनु बागची कोकिल सिंह मुण्डा सुशेन सिंह मुण्डा गुरूतन पहाड़िया संजय दास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।