जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साकची में मोबाइल चोर गिरोह और बिष्टुपुर में छिनतई गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, तीन नाबालिग समेत सात गिरफ्तार


जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमशेदपुर की साकची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य और बिष्टुपुर पुलिस ने छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साकची से पकड़ाए चोरों में तिनपहाड़ी साहेबगंज निवासी हरी कुमार, अर्जुन नोनिया और अनिल महतो के अलावा एक नाबालिग शामिल है.
पुलिस ने इनकी निशानदेही में 35 मोबाइल भी बरामद किया है. सभी 10 दिनों पहले शहर आए थे और मानगो के दाईगुटु में एक किराए के मकान में रह रहे थे. सोमवार को ही एक चोर ने साकची में बाजार करने आई महिला का मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया था. इसी बीच महिला ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को पूछताछ में उसने कई खुलासे किए है. इधर बिष्टुपुर पुलिस ने भी छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किए है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बारीडीह निवासी अमन मंडल के अलावा दो नाबालिग भी शामिल है. इसकी निशानदेही में पुलिस ने छिनतई में प्रयुक्त बाइक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है. पकड़ाए गए आरोपियों द्वारा इलाके में कई छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. 17 जनवरी को ही विमेंस कॉलेज के पास एक महिला से पर्स की छिनतई की थी. घटना को अंजाम देने के बाद मिले रुपयों को आपस में बांटकर पर्स को जला देते थे. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *