दुर्गा सोरेन सेना ने मदरसा में बच्चों और जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, साड़ी और शॉल

सरायकेला,खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड के कपाली, बंधुगोड़ा, फातिमा नूरी मदरसा, में दुर्गा सोरेन सेना की ओर से बच्चों, बुजुर्गो ,असहयो,जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण और साड़ी, सौल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बढ़ती ठंड को देखते हुए दुर्गा सोरेन सेना द्वारा जिले भर में जरूरतमंदों के बीच सॉल, साड़ी और कंबल का वितरण किया जा रहा है, इसी कड़ी में कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा के मदरसा फातिमा नूर में बच्चों और महिला के बीच साल कंबल एवं साड़ी का वितरण किया गया।


दुर्गा सोरेन सेना के अध्यक्ष सन्नी सिंह द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में मंगलवार को कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोडा मदरसा फातिमा में 40 बच्चों को कंबल दिए गए वहीं स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी और सोल का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खलिद अंसारी और फातिमा वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष-तस्लीमा मलिक, वरिष्ठ-कार्यकर्ता शबाना परवीन, फ़ैज़ अहमद,सोनू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *