मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी बड़ी सौगात, बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया ऑनलाइन उद्घाटन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को एक बड़ी सौगात दी है, जमशेदपुर में जहां आज बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से ऑनलाइन उद्घाटन किया, उद्घाटन के समय मर्सी अस्पताल में सिविल सर्जन एक के लाल, अस्पताल की एचओडी समेत कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, कोरोना के तिसरे लहर को लेकर सरकार पूरी तैयारी में लग गई है जिससे इस महामारी के दौरान किसी मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत ना हो सके पूरे झारखंड समेत जमशेदपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जा रहा है, ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन होते ही अब जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में सॉर्बेट तक सीधे ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *