स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक अमृत महोत्सव का होगा आयोजन

Spread the love

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ एके लाल के नेतृत्व में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर ए के लाल ने बताया से टीबी बीमारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत व प्रखंड में आयोजित अमृत महोत्सव में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य व स्थानीय बुद्धिजीवी लोगो के मदत से पूर्वी सिंहभूम जिले को टीवी जैसे बीमारी से बचाओ के लिए निशुल्क लाभ पहुंचा जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले मेंएक सप्ताह के लिए जनजागरण अभियान का शुरुआत की गई। अभियान के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर टीबी बीमारी खत्म करने का काम किया जाएगा। सरकार के द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में बीमारी का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। इसके लिए इलाज के दौरान प्रतिदिन 500 रुपिया प्रत्येक टीवी बीमारी से ग्रसित लोगों को दिया जाएगा। मौके पर डॉक्टर झुंझार माझी,डॉ मलेरिया पदाधिकारी डॉ मीना कंडुलना, यूनिसेफ के राजीव सिंह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *