चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के दोनों टायर फटे, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब, हॉकी और स्टील रॉड बरामद

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधी घटनाओं के बीच पुलिस का चेकिंग अभियान से भागी कार के दोनों टायर फटे, शराब और हॉकी समेत आपत्तिजनक सामान बरामद
चेकिंग से बचकर भाग रही तेज रफ्तार कार के दोनों टायर फटे, दो युवक व दो युवतियां हिरासत में
जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार की रातको पुलिस चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कार के दोनों टायर फट गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि, कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड/बैट और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कार सवारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी लोग कहां से आ रहे थे और वाहन में हॉकी, स्टील की रॉड/बैट तथा शराब की बोतलें रखने का क्या कारण था। साथ ही पुलिस कार के कागजात और सवारों की पहचान से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है।
घटना के बाद टिमकेन कंपनी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *