
झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक विमला प्रधान का ,ईलाज के क्रम में रांची में हुआ निधन.
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री विमला प्रधान की निधन के बाद शोक की लहर
पूर्व मंत्री विमला प्रधान काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं, आज इलाज के क्रम में रांची के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है
विमला प्रधान झारखंड के सिमडेगा से दो बार (वर्ष 2009 और वर्ष 2014) भाजपा की विधायक रही थीं. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है.
झारखंड की पूर्व मंत्री एवं सिमडेगा विधानसभा की पूर्व विधायक विमला प्रधान जी के निधन की सूचना पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “झारखंड की पूर्व मंत्री एवं सिमडेगा विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का अत्यंत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
कुछ समय पूर्व ही रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उनके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।
श्रीमती विमला प्रधान जी ने अपना जीवन जनसेवा, विशेषकर जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित किया। समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पण तथा योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन समाज और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान दे एवं शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति।
