बोकारो में जमीन विवाद को लेकर हत्या का खुलासा, चचेरा साला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोंका गोप की हत्या के मामले में चचेरा साल भागीरथ गोप और भुदेव गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।इसकी जानकारी एसपी वेदांत शंकर ने दी है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी भागीरथ गोप ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। आरोपी ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि मृतक कोंका गोप के ससुर शंभु गोप की मृत्यु हो गई थी इसके बाद जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते भुदेव गोप की मदद से कोंका गोप की हत्या की गई।

मामले में चंदनकियारी थाना के बरमसिया ओपी कांड संख्या 106/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(A) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 18 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वेदांत शंकर,ASP चास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *