
जमशेदपुर: शहर के वरिष्ठ एवं प्रखर समाजसेवी श्री सावन मुखी जी के श्रद्धेय पिताजी स्व. गोरख मुखी जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कदमा स्थित उनके आवास परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गोरख मुखी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। (ॐ शांति! 🙏💐)
इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के बड़े भाई टप्पू गुप्ता, झामुमो नेता बबन राय, झामुमो नेता लल्टू महतो, सरायकेला जिला झामुमो नेता लल्टू महतो, झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया, जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष तपन महतो, जेएलकेएम कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, जमशेदपुर महानगर प्रेस प्रभारी राम प्रसाद महतो, जेएलकेएम कोल्हान उपाध्यक्ष अंकित महतो, जेएलकेएम एससी मोर्चा कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, कुर्मी सेना छात्र मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमित महतो, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल तथा समाजसेवी अरब सागर एवं कॉंग्रेस नेता राजकुमार कुमार दास,भाजपा नेता कमलेश मुखी, जदयू नेता राजेश प्रसाद मुखी, जदयू नेता मोना सूर्यवंशी, मुख्य रूप से शामिल थे|