छात्र आंदोलन के बीच रांची में अलर्ट, CM आवास की सुरक्षा बढ़ी; कांके रोड पर बैरिकेडिंग, कई रास्ते बंद

Spread the love

राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को, लेकर बढाई गयी सीएम आवास के आसपास की सुरक्षा, कांके रोड पर बैरिकेडिंग, सीएम आवास जाने वाले कई रास्ते बंद..

छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

JPSC- JSSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितता और गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले लगभग 20 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संभावित सीएम आवास के घेराव को लेकर राजधानी रांची में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है…..

राँची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कांके रोड मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है।, पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आंदोलन कर रहे छात्र सीएम आवास का घेराव कर सकते हैं….. हालांकि छात्रों के तरफ से सीएम आवास घेराव का कोई भी कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन एहतियातन सीएम आवास के आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया जा रहा है. कांके रोड स्थित हॉटलिप्स चौक से राम मंदिर चौक के बीच बैरिकेडिंग की जा रही है. इसके अलावा सूचना भवन से एटीआई की ओर जाने वाली सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने वाले दूसरे रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *