बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

Spread the love

बोकारो में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कार्य के एवज में प्रधान सहायक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान शिकायतकर्ता ने घूस देने के बजाय धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में शिकायत कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया गया।

गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में मो. गुलाम रसूल को केमिकल लगे आठ हजार रुपये थमाए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर केमिकल से रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेना प्रमाणित हो गया।

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है। वहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ACB अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील है कि रिश्वत मांगने पर तुरंत ACB को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *