चाईबासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: स्कूल जा रही शिक्षिका को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Spread the love

चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. निश्चितपुर स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घंटी आधारित शिक्षिका बंदना महतो को जोरदार टक्कर मार दी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय बंदना महतो एसएस प्लस-2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हाल जाना. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *