धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह तालाब में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शव की पहचान हो सके।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *