NEET परीक्षा पर JMM ने शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार, वायु सेना का धन्यवा

Spread the love

देश में NEET ug-2026 परीक्षा सम्पन्न हो गई. परीक्षा चाक चौबंद इंतजाम क़े बीच कराया गया. पेपर ट्रांसपोर्टिंग से लेकर सेंटर तक पेपर पहुंचाने में वायु सेना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई….. NEET परीक्षा को लेकर, झारखंड की प्रमुख राजनीतिक दल झामुमो ने सवाल उठाया है. पूछा कि अब वायु सेना का इस्तेमाल NEET पेपर क़े लिए किया गया हो सकता है आगे कोई देश मे कोई परीक्षा (खास कर यूपीएससी , जेईई और क्लेट परीक्षा हो तो ) उसमें ED, CBI और NIA का भी इस्तेमाल कर सकते है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयों भट्टचार्य ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एक बड़े मिशन को सफल किया है. NEET की परीक्षा सफलतापूर्ण पूरी की गई. भारत सरकार ने रक्षा मंत्रालय से परीक्षा को सफल करने करने क़े लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़ी है.ऐसे में शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार है. वह एक परीक्षा खुद से नहीं करा पा रहे है. तो लानत है ऐसे मंत्रालय औऱ मंत्री पर….

आज देश में शिक्षा व्यवस्था का हाल गर्त में डाल दिया गया. शिक्षा का बजट कम किया गया और पैसे वालों क़े हाथ में शिक्षा की कमान दे दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *