जमशेदपुर विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सी आईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप का आगाज


जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 22 जून से 24 जून तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब 50 से ज्यादाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विद्यालय की प्राचार्या ने सभी अतिथियों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप प्रतिभागियों के लिए यादगार साबित होगी और खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *