रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और खोखा बरामद

Spread the love


जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रामदेव बगान में 14 जून की देर रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली तथा एक खोखा भी बरामद किया गया है।
डीसीपी संजीव कुमार ने बताया कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे रामदेव बगान में हुई गोलीबारी में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइन क्वार्टर नंबर-32 निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद गोलमुरी थाना में कांड संख्या 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 जून को आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गोलमुरी के देबुन बगान स्थित टाटा लाइन निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता बिहार के सिवान जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत माहपुर गांव है।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया। बरामद सामान में एक लोडेड पिस्टल, जिसमें एक जिंदा गोली मौजूद थी, तथा एक खोखा शामिल है। गोली चलाने का मूल कारण दारु पीने का विवाद दारू नहीं पिलाने से खफा शुभम ने गोली चलाई थी
मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण था तथा इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *