जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

Spread the love


जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रही कुख्यात नक्सली शकुंतला महतो उर्फ “पुष्पा” ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वर्षों से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। बताया जाता है कि आत्मसमर्पण के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शकुंतला महतो का नाम वर्ष 2007 में घाटशिला के बड़ाबांकी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या में सामने आया था। इस घटना में उनके दो अंगरक्षकों समेत कई लोगों की भी मौत हुई थी। इसके बाद वह भूमिगत होकर नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही।
जानकारी के अनुसार, फरारी के दौरान उसने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक नई पहचान के साथ सामान्य जीवन बिताने का प्रयास किया। वहीं उसने सिलेंडर सप्लाई और घरेलू गैस वितरण से जुड़ा काम शुरू कर अपना गुजारा कर रही थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की लगातार निगरानी और बढ़ते दबाव के बीच उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।
उसके आत्मसमर्पण को पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड और नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे कई अहम जानकारियां जुटाने में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *