
रांची: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास एक आरपीएफ जवान का शव बरामद हुआ है। घटना हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। शव का सिर धड़ से अलग पाया गया।सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी रांची की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।