जमशेदपुर: कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Spread the love

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं
सिटी sp ललित मीणा ने बताया कि10 जून को रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आयु कर्मकार और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान लेने की नीयत से फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयु कर्मकार (20) और राजेश लोहार (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर आयु कर्मकार के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, जबकि राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा घटनास्थल से दो फायर किए गए खोखे भी जब्त किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले में शामिल विशाल कर्मकार और सुमन लोहार उर्फ हीराम लोहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजेश लोहार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर और कदमा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और फरार अथवा जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *