
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हरिहर महतो हत्याकांड का बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने पर्दाफाश कर दिया है।बताते चलें की विगत 31 जनवरी को सोनाहातू थाना के गोमाडीह गांव से हरिहर महतो गायब हो गया था परीजनों को द्वारा खोजबीन की गई पर कुछ भी अता पता नहीं चला इसी दौरान बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व गठित टीम ने कांची नदी के किनारे से हरिहर महतो की सिर कटी लाश बरामद की और पुरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिहर महतो की कथित प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर इनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली खून से सना काले रंग का दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना अवैध प्रेम संबंध को लेकर तीन व्यक्ति के द्वारा किया गया है जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तिसरे व्यक्ति की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है संभवतः बहुत जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।
