टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज , प्रथम दिन कुल छह मैच खेले गए


जमशेदपुर : शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, रजत सिंह, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच सिगना एवं सफारी के बीच खेला गया। जिसमें सफारी की टीम विजयी रही।
दूसरा मैच टियागो एवं प्राइमा के बीच खेला गया। जिसमें टियागो विजयी रही।
तीसरा मैच हैरियर एवं टिगोर के बीच हुआ। जिसमें हेरियर विजयी हुई।
जबकि चौथा मैच नेक्सॉन एवं पंच के बीच खेला गया। जिसमें नेक्सॉन जीत दर्ज की।
पांचवां मैच सफारी एवं हेरियर के बीच हुआ। जिसमें हेरियर पुनः विजयी रही। अंतिम मैच टियागो एवं पंच के बीच खेला गया। जिसमें टियागो पुनः विजयी हुई। इस टूर्नामेंट में हेरियर एवं टियागो दो – दो मैच जीत चुकी है। जबकि सफारी व नेक्सॉन एक – एक मैच जीती है।
बॉलीबॉल टूर्नामेंट में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह भी स्वयं खेल में भाग लिये तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *