जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी हैँ जहां दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ,

इनके पास से पुलिस ने कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया हैँ, मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की मानगो पुल के समीप मंदिर के पीछे कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीब बिक्री कर रहे हैँ, पुलिस ने यहाँ छापेमारी कर कुल 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनका नाम शिवाजी गोप, सर्जन कुमार, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव हैँ, इनमे से तीन अपराधियों के पूर्व में आपराधिक इतिहास रहें हैँ, वहीँ दूसरी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने स्लैग रोड न्यू सीतारामडेरा पार्क में छापेमारी कर बादल बनिया और गौरव राम को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया हैँ, इस मामले में भी गौरव राम का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा हैँ, पुलिस ने फिलहाल सभी छह अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *